Good Public Welfare Society का परिचय
Good Public Welfare Society एक गैर लाभकारी, गैर राजनीतिक और समाज हित में समर्पित संस्था है, जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। हमारी संस्था मानवता, सामानता और सेवा के सिद्धांतों पर कार्य करती है।
हम मानते हैं कि एक सशक्त और प्रगतिशील समाज तभी संभव है जब हर व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और गरिमा के साथ जीने का अवसर प्राप्त हो।
संस्था के मुख्य कार्य क्षेत्र
- शिक्षा का प्रसार
- स्वास्थ्य सुविधाएं
- महिला एवं बाल विकास
- पर्यावरण संरक्षण
- गरीब और वंचित वर्ग की सहायता
- सामाजिक जागरूकता
- कौशल विकास प्रशिक्षण
हमारी पहल
संस्था द्वारा समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहायता योजनाएं, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि समाज में सकारात्मक और स्थाई परिवर्तन लाया जा सके।
हमारा विश्वास
हम मानते हैं की परिवर्तन केवल सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। इसलिए संस्था समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं और स्वयंसेवकों को आगे आने और समाज निर्माण की प्रक्रिया में जुड़ने के लिए प्रेरित करती है।
हमारा सपना
हमारा लक्ष्य एक ऐसा समाज बनाना है जहाँ--
- कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे
- कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो
- हर इंसान गरिमा और सम्मान के साथ जीवन जी सके
इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए "Good Public Welfare Society" हर दिन नए कदम उठा रही है।
संस्था पारदर्शिता, सहयोग और उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करती है, ताकि लोगों का विश्वास बना रहे और हर गतिविधि का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे।
हमारी अपील
हम सभी नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अपील करते हैं कि इस मिशन में हमारा साथ दें और समाज को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाने में सहयोग करें ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें